एबीवीपी आमरण अनशन करेगी शुरू

सोलन। रूसा अधिनियम के विरोध में डिग्री कालेज सोलन की एबीवीपी इकाई ने 24 घंटे की भूखहड़ताल शुरू कर दी है। वीरवार को इकाई के आठ कार्यकर्ता दोपहर एक बजे भूख हड़ताल पर बैठे। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए रूसा को छात्र विरोधी फैसला बताया।
सोलन कालेज एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने बताया कि इकाई रूसा प्रणाली का कड़ा विरोध करती है। जब तक रूसा अधिनियम को वापस नहीं लिया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा। यह भूख हड़ताल विवि प्रशासन के लिए एक चेतावनी है। यदि प्रशासन ने जल्द ही इस प्रणाली को वापस नहीं लिया तो विद्यार्थी परिषद आमरण अनशन पर बैठने से गुरेज नहीं करेंगे। भूख हड़ताल में विनोद ठाकुर, नरेश शर्मा, विजय चौहान, अनिकेत, साहिल, सूर्या, पुष्कर और सुभाष मेहता शामिल है। भूखहड़ताल शुक्रवार को दोपहर एक बजे खत्म होगी।

Related posts