ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बद्दी (सोलन)। बद्दी-साईं मार्ग पर एक बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति हरियाणा राज्य के पानीपत का रहने वाला था। बद्दी के गेयर बनाने वाली कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कामगार सतीश कुमार (42) बाइक पर सवार हो कर अपनी फैक्टरी की ओर जा रहा था। अपर बाजार में धर्मकांटा के नजदीक ट्रक के साथ चल रहे बाइक का शीशा ट्रक से टकराया जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा जिससे बाइक दूसरी ओर गिरी जबकि कामगार ट्रक क ी ओर गिरा जिससे ट्रक का पिछला टायर उसके सिर के उपर से निकल गया। कामगार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद डीएसपी वीरबहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया। ट्रक को सीज करने के बाद चालक नानूवाल खेड़ा निवासी रमजान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक को नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एसपी अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts