
अंबेडकरनगर। युवा दधीचि देहदान अभियान के तहत बुधवार को सद्दरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रथम देहदान किया गया। अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि स्व. विनोद कुमार विद्यार्थी ने वर्ष 2007 में देहदान की शपथ ली थी। 25 दिसंबर की रात उनका निधन होने पर कानपुर में नेत्रदान कर दिया गया। इसके पश्चात बुधवार को उनका पार्थिव शरीर अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राचार्य डॉ. वीएन त्रिपाठी एवं सीएमएस डॉ. नरेश यादव ने मृत देह को ससम्मान स्वीकार किया। स्टील अथारिटी आॅफ इंडिया से सेवा निवृत्त स्व. विनोद कुमार विद्यार्थी अपने पीछे पत्नी शीला विद्यार्थी, एक पुत्र व चार पुत्रियों को छोड़ गए हैं।
