
कुल्लू। हमीरपुर के बलवीर निवासी मुंडखर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला भुंतर थाने के तहत पंजीकृत किया गया है। बड़ाभूईन निवासी शिव चंद शकेल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बलवीर ने उससे 3 लाख 17 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने यह पैसे डबल करने का झांसा देकर उनसे लिए थे। लेकिन अब आरोपी पैसे नहीं लौटा रहा।
पुलिस ने हमीरपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा एसआई योगराज को सौंपा है।
