अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार

अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला। उसे तुरंत घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह पुत्र हरमेश सिंह निवासी पनोह पेशे में ट्रैक्टर मैकेनिक का कार्य करता है और मंगलवार रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहर था कि भैरा में मुख्यमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं इससे जरनैल के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डाक्टराें ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंब के ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts