कूड़ा फैंकने के लिए निगम के पास भी जगह नहीं

जालंधर: शहर में सफाई की बदहाल व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही और सड़कों पर जमा कूड़े ने शहर की तस्वीर बिगाड़ कर रख दी है। शहर के ज्यादातर डम्प फिर कूड़े से भर गए हैं और हालात इस कदर खराब हैं कि शहर का कूड़ा फैंकने के लिए निगम जगह तक नहीं ढूंढ पा रहा।

नगर निगम की सफाई मजदूर यूनियन ने आज प्रधान चंदन ग्रेवाल की अध्यक्षता में कूड़े से भरी गाडिय़ां निगम परिसर में जमा कर दीं। कई गाडिय़ां तो फिश एक्वेरियम के लिए कम्पनी बाग में छोड़ी गई जगह पर खड़ी कर दी गईं जबकि कुछ कूड़े से लदी गाडिय़ों को निगम आफिस के मुख्य गेट पर मेयर की सरकारी गाड़ी के आगे पार्क कर दिया गया। कूड़े से भरी गाडिय़ों के ड्राइवर पूछ रहे थे कि वह यह कूड़ा कहां फैंकें। जगह का इंतजाम करना तो निगम का काम है।

इस स्थिति को लेकर निगम में काफी देर हंगामा होता रहा और आनन-फानन में मेयर, कमिश्नर व असिस्टैंट कमिश्नर को बैठकें करनी पड़ीं।

Related posts