पोस्ट ग्रैजुएट कोर्सिज में दाखिले को मारामारी

चंडीगढ़: एम.सी.एम. डी.ए.वी कॉलेज फॉर वूमैन में विभिन्न कोर्सिज के तीसरे वर्ष की दाखिला प्रक्रिया के 5वें दिन भी छात्राओं की भीड़ कॉलेज में देखने को मिली। इस दौरान ट्राईसिटी से काफी संख्या में छात्राएं दाखिले के लिए लंबी लाइनों में खड़ी दिखी। कॉलेज प्रशासन द्वारा नॉन मैडीकल की हाई मैरिट लिस्ट होने के कारण इस कोर्स में 30 सीटों की बढ़ौतरी की गई।

इनके अलावा पी.जी.डी.एम.सी., पी.जी.डी.सी.ए, पी.जी.डी.सी.बी.सी. आदि जॉब ओरिएंटेड कोर्सिज में दाखिला पाने के लिए आवेदन अधिक प्राप्त होने के कारण इन कोर्सिज की सीटें जल्द ही भर गईं। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. पुनीत बेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के इस युग में छात्र चाहते है कि पढ़ाई के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी आसानी से मिल सके। इसलिए वे ऐसे कोर्सिज में ही भविष्य बनाना चाहते हैं, जो उन्हें आगे भी मददगार साबित हो। पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमैंट कॉलेज-46 में पी.जी.डी.सी.ए. कोर्स की 30 सीटें हैं। जिसके लिए 25 जुलाई अंतिम तिथि फार्म जमा करवाने की है।

Related posts