
चंडीगढ़: रैगिंग को रोकने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी कैम्पस में मंगलवार को क्लासेज के शुरू होने पर नोटिस बोर्ड पर पोस्टर लगा दिए गए है। उन पोस्टर्स पर एंटी रैगिंग कमेटी के फोन नंबर हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. आहलूवालिया का कहना है पिछले वर्ष पंजाब यूनिवर्सिटी कैम्पस में रैगिंग का कोई भी केस नहीं हुआ था उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी ऐसा ही होगा।
इसके अतिरिक्त फ्रेशर्स को यह कहा गया है कि अगर उन्हें अगर किसी भी तरह की कोई सम्सया होती है तो वह नोटिस बोर्ड पर लिखे नंबरो पर बात कर सकते है। रैगिंग कमेटी में डीएसडब्ल्यू प्रो. एएस आहलूवालिया, डीएसडब्ल्यू वुमन प्रो कल्पना महाजन, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रो. अनिल मोंगा हैं।
