
अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते बणे दी हट्टी क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब पीकर अपने ही घर के लोगों को पीटने एवं हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरदयाल सिंह पुत्र हजारा राम निवासी बणे दी हट्टी देर शाम शराब पीकर अपने घर आया। उसके कुछ देर बाद ही उसने अपनी पत्नी से झगड़ा कर उसे पीटना शुरू कर दिया। बहू को पीटता देख उसके पिता ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने अपने पिता को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इस बारे सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच गुरदयाल को हिरासत में लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब मदन कौशल ने बताया कि हुड़दंग मचाने के आरोप में गुरदयाल को गिरफ्तार किया गया है, घटना के संदर्भ में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
