
शालंग (कुल्लू)। कुल्लू खंड दो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 27 स्कूलों की 400 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को हुए कबड्डी के मुकाबले में जिंदौड़ रायसन, सोयल, शिल्लीहार और चतानी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
वालीबाल में सोयल, दोघरी, भल्याणी और शिरड़ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। खो-खो में चतानी, माशना, खराहल और कडींगचा की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गईं। बैडमिंटन का फाइनल मैच बड़ाग्रां और भल्याणी में होगा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के एकलगान में सुल्तानपुर प्रथम, शालंग द्वितीय तथा खराहल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रबंधक सचिव प्रोमिला साहनी, खेल प्रभारी मनोहर लाल ठाकुर, एसएमसी प्रधान बुद्धि सिंह नेगी और निर्णायक एवं स्टाफ उपस्थित रहा। प्रबंधक सचिव प्रोमिला देवी ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंजाब नेशनल बैंक ढालपुर के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह शासनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
