
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मरवाडी टोल टैक्स पर देर शाम दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। वारदात में दोनों पक्षों के दो लोगों को चोटें आई । मामला बैरीकेट को पार करते वक्त कार को रगड़ लगने से गर्माया जिससे बैरियर पर खड़े कर्मियों सहित कार चालक के बीच तू तू, मैं मैं हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया। इसके बाद मामले को शांत करवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर क्रास केस दर्ज शुरू कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल टैक्स मरवाडी के कर्मी राजेंद्र सिंह निवासी सुभाष नगर लुधियाणा ने शिकायत दर्ज करवाई कि तलवाड़ा की तरफ से कार नंबर एचपी 19बी0-8900 मरवाडी टोल टैक्स बैरियर पर आई जिसमें छह से सात व्यक्ति सवार थे। जब इसने बैरीकेट आगे किया तो इन सभी व्यक्तियों ने इसके साथ मारपीट करने शुरू कर दी जिससे उसे चोटें आई हैं। उधर मनिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी चलेट ने शिकायत दर्ज करवाई कि वीरवार रात यह अपनी पत्नी के साथ अपनी कार में जब टोल टैक्स बैरियर मरवाडी पहुंचा तो टोल टैक्स बैरियर के कर्मचारी राजेंद्र निवासी लुधियाणा सहित तीन लोगों ने रास्ता और वैरीकेट एकदम गाड़ी के आगे कर दिया जिससे इसकी गाड़ी को रगड़ लग गई। उक्त सभी ने उसके साथ मारपीट की जिसमें उसे चोटें आई हैं।
एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यान कमलबद्ध कर क्रास केस दर्ज कर लिया है।
