अवैध लकड़ी से लदा ट्राला दबोचा

गगरेट (ऊना)। वन विभाग की टीम ने वीरवार देर रात नाकाबंदी कर क्षेत्र के थप्पलां में पंजाब की ओर जाते हुए आम की अवैध लकड़ी से लदे ट्राले को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन विभाग के वन अधिकारी गगरेट स्वर्ण सिंह ने बताया कि वीरवार को विभाग ने बडोह-पांवड़ा रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बडोह की ओर से ट्राला नंबर एचपी 19 2990 आया जिसमें आम की लकड़ी लदी हुई थी। टीम की ओर से मांगे जाने पर गाड़ी में सवार लोग लकड़ी के संदर्भ में कोई दस्तावेज नहीं पेश कर पाए। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे ट्राले को कब्जे में लेकर इसे वन थाना टटेहड़ा पहुंचा दिया है।
मामले के संदर्भ में ट्राला चालक रमन कुमार पुत्र गुरदियाल चंद निवासी थपलां ने बताया कि उक्त अवैध लकड़ी संघनई निवासी दिल मोहम्मद की है जिसे स्तोथर भैरा पीर से कटवाया था। विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अंब जन्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग अवैध लकड़ी के कारोबारियों के प्रति पूरी तरह से सजग है, ऐसे लोगाें को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts