महिला के पेट से निकाली 600 ग्राम पत्थरी

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में एक महिला का पत्थरी का सफल आपरेशन किया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला के पेट से 600 ग्राम पत्थरी निकाली। पेट में पत्थरी के कारण महिला कई दिन से दर्द से कराह रही थी और उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। पत्थरी महिला की पेशाब नली में आने से महिला परेशान थी। वह मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही थी। परिजनों ने महिला को वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने कमला देवी पत्नी रत्न चंद गांव कांडी भलेई की हालत को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन करने को कहा। डा. विक्रम लखनपाल की अगुवाई में करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में ओटी की टीम ने सफलता हासिल की और महिला के पेट से करीब छह सौ ग्राम पत्थरी निकाली। महिला के पेट से इतनी बड़ी पत्थरी निकलने पर ऑपरेशन की टीम को चकित कर दिया। ऑपरेशन के बाद महिला को तेज दर्द से राहत मिली है। डा. विक्रम लखनपाल व डा. आरती शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिल्कुल स्थिर है। चंबा में यह पहली मर्तबा है कि किसी महिला के पेट से इतनी बड़ी पत्थरी निकाली गई है। ऑपरेशन के दौरान ओटी के सहायक सदस्य मनोज कुमार, भुवनेश्वर, कमल मौजूद थे।

Related posts