
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला में केबल चोरी हो गई है। पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी मनोज वालिया की अगुवाई में मौके का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों से केबल तार गायब पाई गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि के बल के चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
