कालेज की समयसारिणी पर एसएफआई भड़की

बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार की एसएफआई ने कालेज प्रशासन की समय सारणी का कड़ा विरोध किया है। इस मुद्दे को लेकर एसएफआई ने बुधवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय ने जो समयसारिणी तय की है उसके मुताबिक विद्यार्थियों की एक ही समय में दो कक्षाएं लग रही हैं। इससे विद्यार्थियों को एक ही समय में दो कक्षाएं लगाने में परेशानी होगी। इसका कारण विश्वविद्यालय द्वारा लागू की गई रूसा प्रणाली है। इससे कालेज प्रशासन को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कैंपस अध्यक्ष महेंद्र सिंह और अन्य छात्रों ने प्रार्थना पत्र में दो दिन में समयसारणी को दुरुस्त करने की मांग प्राचार्य से की है। प्राचार्य अजय शर्मा ने छात्रों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र हल निकाला जाएगा।

Related posts