
कुल्लू। मौहल स्थित चामुंडा नर्सिंग संस्थान के वार्षिक समारोह में प्रशिक्षुओं ने खूब रंग जमाया। इस मौके पर नए सत्र की छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई में अव्वल रहने वाली छात्राओं को चेयरमैन बीके बाली ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम वर्ष में अव्वल रहने पर शीना और लीला को पुरस्कृत किया गया। दूसरे और तीसरे पुरस्कार से हिना और दिव्या को सम्मानित किया गया। द्वितीय वर्ष में प्रथम रहने पर राजकुमारी, द्वितीय रहने पर रोविता कुमारी और तृतीय रहीं मीनाक्षी को पुरस्कार दिए गए।
अंतिम वर्ष से नेहा कुमारी, योगेश्वरी और यशोमति को सम्मानित किया। इसके अलावा जीएनएम की नई 50 छात्राओं को अध्यापिका दीपका बौद्ध ने शपथ दिलाई। बीएससी की 40 छात्राओं को अध्यापिका मीनाक्षी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। छात्रा धनेश्वरी ने …छोटा सा दिल छोटी सी आशा फिल्मी गीत पेश कर वाहवाही लूटी। छात्रा रंजना ने ..हम मर जाएंगे तो दुनिया याद करेगी गीत गाया। सोलो डांस में प्रीति महंत और कृतिका ने वाहवाही लूटी। इस मौके पर निदेशक सीपी बाली, प्रधानाचार्य सुन्नी ठाकुर, अध्यापक भूप सिंह ठाकुर, मीनाक्षी, मनीशा, पारूल, दीपिका, ज्योति और आरती मौजूद रहे।
