40 फीसदी पंचायतों में पूरा नहीं हुआ कोरम

कुल्लू। कुल्लू जिला की 40 फीसदी पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोई चरचा नहीं हो सकी। पंचायत में कोरम पूरा नहीं होने से न तो नए कामो को शैल्फ डाला गया और न ही पंचायत के अन्य विकासात्मक कार्यों और पूर्व में हुए कामों को लेकर चरचा हो पाई है। जिला की कुल 204 पंचायतों में से करीब 120 पंचायतों का कोरम पूरा होने की सूचना है। शेष पंचायतों में बैठक को लेकर नई तिथि घोषित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। आनी खंड की लगौटी और फनौटी पंचायत में लोगों की कम भागीदारी के चलते कोरम पूरा नहीं होने से कोई चरचा नहीं हो सकी। फनौटी पंचायत प्रधान उर्मिला ठाकुर ने कहा कि ग्राम सभा में लोगों की भागीदारी कम थी, ऐसे में किसी तरह की चरचा नहीं हो सकी है। जिला पंचायत अधिकारी गिरीश शर्मा ने कहा कि जिला कुल्लू में 60 फीसदी के करीब पंचायतों को कोरम पूरा हुआ है, जबकि 40 प्रतिशत पंचायतों में लोग की कम उपस्थिती दर्ज होने से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। जिला पंचायत अधिकारी ने कहा कि जिन पंचायतों में अधूरे कोरम के चलते ग्राम सभा नहीं हो पाई है इसके लिए अगली बैठक को लेकर नई तिथि तय की जाएगी।

Related posts