
ऊना। क्षेत्र के ईसपुर निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। युवक को गंभीर हालत में ईसपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत के चलते उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ईसपुर निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामले का पता चलते ही वे उसे लेकर तुरंत ईसपुर स्थित पीएचसी पहुंचे, जहां उसकी नाजुक होती हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। ऊना में युवक का उपचार किया जा रहा है, जबकि उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डीएसपी हैडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनाक्रम के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
