
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। टक्कर के बाद मौके से वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रांगड़ी के पास दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान मनाली की ओर से आ रहे एक वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीर को जाकर देखा तो वाहन की टक्कर से दम तोड़ चुका था। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएपी ने कहा कि टक्कर में मारे गए व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन एसएसआई महंत राम कर रहे हैं।
