‘पोलिंग स्टाफ से बदतमीजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए’

कपूरथला: पंचायती चुनाव करवाने के लिए गए चुनाव प्रबंधक के साथ विभिन्न स्थानों पर हुई बदतमीजी की घटनाओं की निंदा करते हुए अध्यापक दल कपूरथला के जिला जनरल सचिव सुखदयाल सिंह झंड ने कहा कि मोगा जिले के गांव दीदार सिंह वाला में प्रिजाड़िंग अधिकारी को थप्पड़ मारने तथा फिरोजपुर जिले के गांव बस्ती किशन सिंह वाला में चुनाव अमले पर तेजाब फैंकने की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के भूतरे हुए नौजवानों ने ड्यूटी पर तैनात चुनाव अधिकारियों पर हमला करके लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है जिन्हें कानून का पाठ पढ़ाया जाए। अध्यापक दल नेता हरदेव सिंह खानोवाल, भजन सिंह मान, जगदीप सिंह, हरमेश लाल चिट्टी, अमरजीत डैणविंड आदि ने चुनाव अमले पर हुए हमले की निंदा करते हुए स्टेट चुनाव कमिश्नर से पुरजोर शब्दों में मांग की कि हर प्रकार की चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए टीचर वर्ग की अहम भूमिका रहती है, पर टीचरों पर चुनावों मौके होने वाले हमले को अध्यापक दल कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा, इसलिए चुनाव अमले पर हमला करने वालों को सजा मिले।

Related posts