
पटियाला (बलजिन्द्र): केन्द्रीय जेल पटियाला का हैड वार्डन 1500 नशीली गोलियों, 50 ग्राम अफीम, एक मोबाइल तथा 1230 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंधी केन्द्रीय जेल सुपरिंटैंडैंट द्वारा थाना त्रिपड़ी पुलिस में पत्र के आधार पर पुलिस ने सुशील कुमार वार्डन निवासी 183, गोपाल नगर गुरदासपुर के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जेल सुपरिंटैंडैंट मुताबिक सहायक जेल सुपरिंटैंडैंट ने रोजाना की तरह जब रात की ड्यूटी करने आई गार्द को चैक करने के लिए कर्मचारियों को भेजा तो तलाशी दौरान हैड वार्डन सुशील कुमार की तलाशी दौरान 1500 नशीली गोलियां, 50 ग्राम अफीम, एक मोबाइल तथा 1230 रुपए बरामद हुए।
