प्रेमिका व उसकी बच्ची की हत्या

मोगा: गुरजीत सिंह निवासी मंगेवाला ने बघेलेवाला निवासी अपनी विवाहित प्रेमिका तथा उसकी डेढ़ महीने की बच्ची की हत्या कर दी और उक्त दोनों के शवों को मंगेवाला की सेमनाले में दबा दिया। थाना सदर मोगा की पुलिस ने कार्यकारी मैजिस्ट्रेट लखवीर सिंह की हाजिरी में दोनों शवों को बाहर निकाला। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पति के बयानों पर पे्रमी गुरजीत सिंह तथा उसके चचेरे भाई बॉबी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार मृतका के पति ने बताया कि गत 26-27 जून की रात कथित आरोपियों ने उसकी पत्नी को टैलीफोन किया तथा फिर उसको अपने साथ ले गए। उसने उसकी बहुत तलाश की, परंतु उनका कोई पता नहीं चल पाया था। गौरतलब है कि उक्त दोनों के प्रेम संबंधों का मनप्रीत के पति तथा परिजनों को पता चल चुका था जिस कारण उनके घर में लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता था। पुलिस ने गुरजीत को काबू कर उसकी निशानदेही पर ही उक्त दोनों शवों को बरामद किया।

Related posts