
लुधियाना: दी रेवैन्यू पटवार यूनियन तहसील पूर्वी व पश्चिमी की मीटिंग प्रधान सुखमिन्द्र सिंह विर्क व गुरमेल सिंह की अध्यक्षता में आज बचत भवन में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 से 12 जुलाई तक एस.एस.पी. विजीलैंस लुधियाना के खिलाफ तहसील हैड क्वार्टर पर धरना दिया जाएगा।
प्रधान विर्क ने बताया कि विजीलैंस ने पटवारी बलविन्द्र सिंह के खिलाफ गलत पर्चा दर्ज करने के मामले में संगठन को यह पूरा भरोसा दिलाया था कि न्याय होगा पर 5-6 माह बीत जाने के बावजूद टाल-मटोल की नीति अपनाई जा रही है। मीटिंग में कर्ण जसपाल सिंह, रूपिन्द्र सिंह ग्रेवाल, सुखविन्द्र सिंह, दलीप सिंह, अश्विनी कुमार, प्रवीण कुमार, बलविन्द्र सिंह, परगट सिंह, परमिन्द्र सिंह, मलकीत सिंह आदि शामिल हुए।
