
जालंधर: शहर के विकास हेतु अगले 25 साल के मास्टर प्लान पर चर्चा के लिए जालंधर के मेयर व सभी विधायकों की एक बैठक कल बाद दोपहर चंडीगढ़ में होने जा रही है। इस संबंधी प्रैजैंटेशन आज अधिकारियों ने सुखबीर के ओ.एस.डी. को दी, जिन्होंने गत दिवस शहर का दौरा भी किया था।
मेयर ने बताया कि मास्टर प्लान के ब्लू प्रिंट में बल्र्टन पार्क व चंदन नगर प्रोजैक्ट के अलावा कपूरथला रोड पर नहर की पुली से लेकर गंदे नाले की पुली तक एलीवेटिड रोड, काला संघिया ड्रेन को पक्का करने, सिक्स लेन हाईवे परागपुर से नकोदर रोड तक और गांव गाखला से अमृतसर बाईपास तक नए बाईपास का निर्माण करने बाबत प्रोजैक्ट हैं।
