सुल्तानपुर स्कूल में भरे जाएंगे शिक्षकों के पद

भल्याणी (कुल्लू)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर (गर्ल्स) की स्कूल प्रबंध समिति तथा स्कूल प्रशासन ने खाली चले पदों को भरने का फैसला लिया है। वीरवार को हुई बैठक में रिक्त चले पदों को भरने के लिए नियम और शर्तों का निर्धारण किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुल्तानपुर में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (नॉन मेडिकल) का एक पद, शास्त्री ( ओटी) एक पद तथा पीईटी का एक पद रिक्त पड़ा है। टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए योग्यता बीएससी, बीएड 50 प्रतिशत अंकों सहित तथा टैट पास होना रखी गई है। शास्त्री के लिए शास्त्री 50 प्रतिशत अंकों तथा टैट पास और पीईटी पद को बीपीएड/डीपीएड 50 प्रतिशत अंकों सहित पास की होनी जरूरी है। प्राचार्या पूनम शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक 10 जुलाई तक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

Related posts