रिक्त पद न भरे तो होगा आंदोलन

थानाकलां (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंगाणा ने एसडीएम बंगाणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें बंगाणा कालेज में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विद्यार्थी परिषद ने मांग की है। एबीवीपी का कहना है कि इस संदर्भ में वह पहले भी ज्ञापन सौंप चुकी है, लेकिन अभी तक कालेज में सिर्फ केमिस्ट्री और जूलाजी के प्रवक्ताओं की नियुक्ति ही हो पाई है। अभी भी बंगाणा महाविद्यालय में इतिहास और कामर्स के प्रवक्ताओं के स्थान रिक्त पड़े हैं एवं महाविद्यालय में फिजिकल एजूकेशन, इंग्लिश व कामर्स के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को भरने की मांग विद्यार्थी परिषद ने पहले भी की थी। एबीवीपी ने मांग की है कि जो 18 पोस्ट बंगाणा कालेज से शिफ्ट की गई हैं, उन्हें वापस बंगाणा कालेज में लाया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द कालेज की इस समस्या को दूर करे, जिससे छात्रों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाया जा सके। यदि प्रशासन छह जुलाई तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तो विद्यार्थी परिषद बड़ा आंदोलन करेगी। एबीबीपी के बंगाणा नगर इकाई अध्यक्ष पंकज उपमन्यु, कैंपस इकाई अध्यक्ष सुशांत ठाकुर, सचिव शुभम शर्मा, उमेद सिंह सिरमौरिया, शुभम पटियाल, अतुल शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल वर्मा, रजत ठाकुर, रोहित ठाकुर, शुभम शर्मा, ज्योति, शिल्पा शर्मा, मीनाक्षी, पूनम, प्रवीण, अनामिका, मोनिका व सुरभि आदि ने कहा है कि यदि प्रशासन ने दो दिन के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Related posts