सिद्धू की हो सकती है अकाल तख्त पर जवाब तलबी

अमृतसर: सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से गुरु नानक देव जी का नाम लेकर बोले गए चुटकले के मामले में बुरे फंस गए हैं। उनके विरुद्ध अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह कार्रवाई करने के लिए विचार कर रहे हैं।

गुरु नानक देव जी का नाम एक तुक इसमें इस्तेमाल कर एक चुटकले के रूप में पेश करने के मामले में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार उनकी जवाब तलबी कर सकते हैं। सिद्धू रविवार एक निजी चैनल कलर्स से एक हास्य रस प्रोग्राम में चल रहे शराब के सीन पर सिद्धू अपना कमैंट दे रहे थे। इस संबंधी अलग-अलग सोशल साइटों पर नवजोत सिंह सिद्धू के प्रोग्राम की चल रही वीडियो डिलीट कर दी गई है।

Related posts