किन्नर सुनीता हत्याकांड का कोई सुराग नहीं लगा

जालंधर: महंत सुनीता हत्याकांड में पुलिस के हाथ फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने आज भी सुनीता के सम्पर्क में रहे कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ए.सी.पी. वैस्ट रविन्द्रपाल संधू का कहना है कि फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच में कई बातें सामने आ रही हैं लेकिन उन्हें वैरीफाई किए बिना कुछ कहना मुश्किल है। पुलिस लगातार जांच कर रही है। मामला जल्द ही ट्रेस होगा।

Related posts