
चंबा। चंबा कालेज में एबीवीपी की बैठक इकाई अध्यक्ष भुवनेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें चंबा विभाग के संगठन मंत्री अमी चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। वहीं, उत्तराखंड में भारतीय सेना की ओर से किए गए सराहनीय योगदान की तारीफ की। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि सेना की इस बहादुरी के सम्मान में बुधवार को कालेज कैंपस में एबीवीपी एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके साथ ही एबीवीपी रूसा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। एबीवीपी ने शैक्षणिक सत्र 2013-14 में समस्त विद्यार्थियों का स्वागत किया है। बैठक में पवन भारद्वाज, अमित भारद्वाज, बंशी ठाकुर, शिवानी शर्मा, मीनाक्षी, पिंकी, ममता, अर्चना, मधु, प्रियंका, भानू, मनीष, फारुख, सुधीर, काजल मौजूद रहे।
पंचायतीराज संगठन ने दी प्रतिभा को जीत पर बधाई
चंबा। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने मंडी उपचुनाव में प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जीत दर्ज करने पर बधाई दी है। संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश शाह और चंबा इकाई ने भरमौर चुनाव क्षेत्र की जनता का रिकार्ड लीड देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की मेहनत के बूते ही भरमौर-पांगी से कांग्रेस प्र्रत्याशी को रिकार्ड बढ़त मिली है। पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मानक चंद, उपाध्यक्ष देव राज, सरवण चौहान, नेक राम, लोकिंद्र शर्मा, सचिव मोहम्मद ईसा, खोजू राम ने भी नवनिर्वाचित सांसद को मुबारकवाद दी है।
जिला अस्पताल में हड्डियों के सफल ऑपेरशन
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में पांच मरीजों की हड्डियों के ऑपरेशन किए गए हैं। इसमें एक मरीज के कंधे का सफल आपरेशन किया गया है। एक की बाजू में इंफेक्शन था। इसका सफल ऑपरेशन करने में आर्थो सर्जन प्रशांत राणा और आपरेशन थियेटर की समस्त टीम ने कामयाबी हासिल की है। सफल ऑपरेशन होने पर मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन और आर्थो सर्जन का आभार जताया है। आर्थो सर्जन प्रशांत राणा ने बताया कि सभी के ऑपरेशन सफल हुए हैं। इस मौके पर आपरेशन थियेटर में डा. आरती, कमल मौजूद रहे।
