
सैंज (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सैंज में नक्सलवाद तथा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला छाया रहा। हिमाचल में रेलवे विस्तार तथा चीन द्वारा भारत में घुसपैठ के मामले को लेकर भी दोनों पक्षों में खूब नोंकझोंक हुई।
विद्यालय के प्रवक्ता सुभाष भारद्वाज ने बताया कि युवा संसद में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका सुनीला देवी और प्रधानमंत्री की भूमिका ममता ठाकुर ने निभाई। गृहमंत्री कुमारी मनीषा, रेल मंत्री बीना ठाकुर, कानून मंत्री उर्मिला, विदेश मंत्री राजेंद्र, वित्त मंत्री रमेश, पर्यावरण मंत्री रजनी बनी थीं। राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता नारायण सिंह ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष की नेत्री सुषमा स्वराज के रूप में मीरा और इसके अतिरिक्त यशपाल, उर्मिला, आशा, डोलमा, नूप राम, रचना, रेखा, बीना, सोहन लाल, राजवीर, सुषमा, गुड्डी, तारा, उमा, अरुणा, सीता, भागादेई और कल्पना ने निभाई। विपक्ष के सांसदों ने सत्तापक्ष से लद्दाख में चीनी घुसपैठ और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एनआर भारती ने बच्चों को देश की संसद में होने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी।
