एथलेक्टिस में च्वाई स्कूल का दबदबा

आनी (कुल्लू)। यहां के कुंगश में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिरों की संकुल स्तर की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में च्वाई स्कूल का दबदबा रहा। कराणा और कुंगश स्कूल के छात्रों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
खंड स्तरीय खेलों का सोमवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स समेत सांस्कृतिक मुकाबले कराए गए। कबड्डी के किशोर वर्ग में आनी और बाल वर्ग में दलाश स्कूल प्रथम रहा। खो-खो में शिशु, बाल और किशोर वर्ग में कुंगश स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में आनी ने प्रथम स्थान, कुंगश ने द्वितीय, जबकि शिशु वर्ग में कुंगश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में समाजसेवी मानसिंह ठाकुर ने विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कुंगश स्कूल में भवन निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। समारोह में जिला कुल्लू अध्यक्ष भूगेश्वर शर्मा, रामपुर विभागाध्यक्ष दुनीचंद ठाकुर, उपाध्यक्ष रोशन लाल गोस्वामी, ख्यालेराम शर्मा, भागचंद वर्मा, दीपक ठाकुर, चुनी लाल, राकेश, प्रेमपाल शर्मा, प्रेम डोगरा आदि मौजूद रहे।

Related posts