
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव में कुल्लू और लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का पलड़ा भारी रहा। उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति ने 38,937 मतों की बढ़त हासिल की। कुल्लू जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में पड़े कुल 1,26,803 मतों में से प्रतिभा सिंह ने 78,630 मत हासिल किए। इसके अलावा जय राम ठाकुर को 45,684 वोट मिले। प्रतिभा सिंह को कुल्लू जिला से 32,946 मतों की लीड मिली। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार लवण कुमार को 1233 और आजाद उम्मीदवार सुभाष स्नेही को 1256 वोट मिले। लौहल-स्पीति जिला के 13,348 में से प्रतिभा सिंह को 9579 वोट पड़े। जय राम को 3588 वोट मिले। लौहाल-स्पीति में प्रतिभा सिंह ने 5991 मतों की बढ़त हासिल की। लवण ठाकुर को 98 और सुभाष स्नेही को 83 वोट पड़े। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने 3782 मतों से बढ़त हासिल की। मनाली के कुल 29,940 मतों में से प्रतिभा सिंह को 16,594 वोट पड़े। कुल्लू सदर सीट से प्रतिभा सिंह ने 10,144 मतों की लीड ली। प्रतिभा सिंह ने 30,598 वोटों में से 20,104 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा के जय राम को केवल 9960 मतों से संतोष करने पड़ा। बंजार विधानसभा क्षेत्र में भी प्रतिभा सिंह का दबदबा रहा। बंजार में प्रतिभा सिंह ने 29,349 मतों में से 18,484 मत हासिल कर 8075 मतों की बढ़त हासिल की। भाजपा प्रत्याशी जय राम को केवल 10,409 मत पड़े। आनी में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने 10,945 मतों की बढ़त हासिल की। प्रतिभा सिंह ने कुल 36616 मतों में से 23,448 मत हासिल किए। जयराम ठाकुर को केवल 12,503 वोट मिले। मंडी लोक सभा उपचुनाव में कुल्लू जिला से प्रतिभा सिंह का दबदबा रहा। प्रतिभा सिंह ने कुल्लू से 32,946 मतों की बढ़त हासिल की।
