
लोहाघाट। पंचेश्वर घाटी में ग्राम पंचायत तल्ला खाईकोट के कलौरी तोक में नारायण सिंह घटवाल का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात में नारायण सिंह का दो मंजिला मकान आंगन के अलावा आम, कठहल से लदे पेड़ों के साथ भूस्खलन की चपेट में आ गया था। पीड़ित की ओर से क्षेत्रीय पटवारी को नुकसान की जानकारी दी गई है।
उधर ग्राम पंचायत निडिल के महाकाली नदी से लगे खेत गांव में हुई तबाही का अभी तक राजस्व विभाग ने सर्वेक्षण नहीं किया है। पीड़ित सुरेश सिंह, भरत सिंह, मोहन सिंह आदि लोग कई बार लोहाघाट आकर एसडीएम को अपनी फरियाद सुना चुके हैं, लेकिन राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी उनके गांव में नहीं पहुंचा है।
