महंगाई और भ्रष्टाचार पर संसद में हंगामा

भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेरी चैहटीगढ़ में शनिवार को सजी छात्र संसद में महंगाई और भ्रष्टाचार पर विपक्ष तथा सत्ता पक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई। राजनैतिक प्रवक्ता संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित छात्र संसद में राजेश ने प्रधानमंत्री की भूमिका अदा की।
राधा ने पर्यावरण मंत्री, प्रिया ने सिंचाई एवं स्वास्थ्य मंत्री, रवीना ने शिक्षा मंत्री, अंजली ने गृह मंत्री तथा रेणुका ने विपक्ष की भूमिका निभाई। राष्ट्रपति ने सभी नेताओं को पहले शपथ दिलाई। इसके बाद संसद की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच भ्रष्टाचार तथा महंगाई के मुद्दों पर कई आरोप प्रत्यारोप लगे। धूम्रपान निषेध पर पक्ष और विपक्ष ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव भी पारित किया। छात्र संसद में स्कूल से संबंधित समस्याओं को भी उठाया गया। प्रधानाचार्य नंरातक शर्मा ने छात्र संसद को लेकर सभी छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों का आभार जताया है।

Related posts