
कुल्लू। हिमाचल लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा है कि देवभूमि को दैत्य भूमि न बनने दें। कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां की देव संस्कृति विश्व भर में विख्यात है। हिमाचल और कुल्लू की देव संस्कृति का संरक्षण तथा देवी देवताओं को सम्मान करना चाहिए।
विधायक महेश्वर सिंह यहां पाहनाला में देवता रूपणू पाल, देवता भांडीरा वीर तथा देवी वाराढी के सम्मान में आयोजित शाड़ी मेला के शुभारंभ पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव में मतदान न करना लोकतंत्र के लिए घातक है। पहली बार मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव में देखा गया है कि जनता ने मतदान में रुचि नहीं दिखाई। इसके लिए जनता को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने लोस उपचुनाव में हुए कम मतदान पर चिंता जताई। महेश्वर सिंह ने लोगों से अपील की है कि भविष्य में ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहित हटते ही कुल्लू के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर जिला हिलोपा अध्यक्ष गोपी चंद, मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, भगत सिंह नेगी, वृज लाल, सुंदर सिंह, नीलम शर्मा और रंगीलू राम मौजूद रहे।
