मां ने बच्ची सहित निगला जहर, मौत

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रैंसरी में एक महिला ने आठ वर्षीय पुत्री सहित जहर निगल कर जान दे दी। दोनों मां बेटी के शव उस कमरे से बरामद किए गए हैं, जहां वह किराये पर रहती थी। मृतका एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई है। इसमें उसने अपनी और अपनी पुत्री की मौत का कारण खुद को ही बताया है। 31 वर्षीय सरिता कालिया पत्नी मदन मोहन कालिया ने अपनी 8 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा कालिया के साथ जहर निगल लिया। दोनों मां बेटी की कमरे में ही मौत हो गई। काफी देर तक कमरा न खुलने के चलते आस पड़ोस के लोगाें ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके से दोनों के शवों को बरामद किया। दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसपी केसी शर्मा ने बताया कि सरिता कालिया मूल रूप से ग्राम पंचायत जोह तहसील अंब जिला ऊना की निवासी थी। मृतका महिला झलेड़ा में दर्जी की दुकान चला रही थी, जबकि मृतका का पति मदन मोहन कालिया पिछले एक वर्ष से मध्यप्रदेश के भोपाल में रह रहा है। महिला का एक 10 वर्षीय पुत्र भी है, जो अपने नाना के घर रह रहा है।

Related posts