
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत तीन लोगों ने एक व्यक्ति की जमीन से पेड़ की टहनियां काटी और खेतों में हल चलाया है। खेतों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनी राम पुत्र स्व. मुंशी राम निवासी बीर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि परस राम, केसरी देवी और बिमला देवी ने उसके खेतों में जबरन हल चलाया है और पेड़ों की टहनियां भी काटी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 447, 336, 427 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने मामले की पुष्टि की।
