बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक महिला ने अपने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकर्मा देवी पत्नी स्व. अमरनाथ निवासी तरकेड़ी नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 जून रात करीब साढ़े नौ बजे वह किचन में काम कर रही थी तो उसका बड़ा बेटा प्यारे लाल वहां आया और उसकी व अपने भाई ज्ञान चंद की पिटाई कर डाली और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts