
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कुछेक लोगों ने एक महिला का रास्ता रोककर पिटाई की है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी पत्नी सुरजीत सिंह निवासी बटाहली, नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 27 जून को शाम करीब साढ़े पांच बजे खेतों में काम करने जा रही थी तो अनोखी देवी, तिलक राज, संतोष कुमारी, रीता ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने मामले की पुष्टि की।
