मौहल क्षेत्र में चार दिनों से पानी नहीं

कुल्लू। मौहल इलाके में चार दिन से पीने का पानी न होने से लोग परेशान हैं। सीसे स्कूल मौहल के आसपास रिहायशी इलाके में लगे पेयजल नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विभाग से भी शिकायत की है लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। ग्रामीणों को मीलों दूर दूसरे गांव से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण परस राम, चंदे राम, मीने राम, अमर चंद, कमलू, शिव सिंह तथा विजय सिंह, उर्मिला देवी, राम प्यारी तथा फुलमू देवी ने कहा कि उनके गांव में लगे नलों में चार दिनों से पानी टपक नहीं रहा है। मवेशियों को पानी पिलाना खासा मुश्किल हो गया है। आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि समस्या को हल करने के लिए आईपीएच शमशी को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही समस्या का समाधान करवाएंगे

Related posts