स्टाफ को बस स्टैंड छोड़ रही 108

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तैनात 108 एंबुलेंस का दुरुपयोग हो रहा है। एबुलेंस स्टाफ सदस्यों को ले जाने एवं छोड़ने का काम भी कर रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इमरजेंसी में मरीजों की सुविधा को अस्पतालों में 108 एबुलेंस मुहैया करवाई गई है, लेकिन चिंतपूर्णी में 108 एबुलेंस में मरीजों को लाने के साथ इस वाहन का इस्तेमाल साथ में तैनात स्टाफ मेंबर भी करते नजर आ रहे हैं।
वीरवार को सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर चिंतपूर्णी अस्पताल में मौजूद 108 एबुलेंस अपने स्टाफ सदस्यों को छोड़ने स्पेशल बस स्टैंड गई और वहीं दूसरे स्टाफ सदस्यों को लेकर आई। सूत्रों की मानें तो अस्पताल में तैनात 108 एबुलेंस में उनके स्टाफ सदस्य पहले भी यू ही वाहन में आते-जाते रहते हैं, जो कि सरासर गलत है। इस मामले में कहीं न कहीं 108 एबुलेंस के चालक की लापरवाही भी उजागर हुई है। इस संबंध में 108 एंबुलेंस के ऊना जोन के प्रभारी गौरव मेहता का कहना है कि 108 एबुलेंस सिर्फ मरीजों की सुविधा के लिए ही मुहैया करवाई गई है, कोई भी स्टाफ सदस्य 108 एंबुलेंस को अपने जानेे-आने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता। ऐसा करना कोड आफ कंडकट से बाहर है। यह मामला उनके ध्यान में अभी आया है, यदि ऐसा हुआ है तो स्टाफ सदस्यों के साथ 108 एंबुलेंस के चालक के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

Related posts