खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षक नपेंगे

ऊना। जिलाभर के राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की समीक्षा की जाएगी। इससे खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों और प्रवक्ताओं पर गाज गिरने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों से इस संबंध में आंकड़े मंगवाए गए हैं। इसमें बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की परफार्मेंस के आधार पर शिक्षकों और प्रवक्ताओं के काम की समीक्षा की जाएगी। वहीं, ऊना में भी कई ऐसे स्कूल हैं जहां पूरी-पूरी क्लास में विषय विशेष से मात्र 1-1 छात्र ही पास हो पाया है। शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने इसकी पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित वर्ष 2012-13 की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इसके चलते खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों और प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जिला भर में लगभग आधा दर्जन सरकारी शिक्षण संस्थान हैं, जहां रिजल्ट बेहद खराब रहा है। जबकि एक स्कूल में तो जमा दो की परीक्षा में मात्र 1-1 छात्र ही उत्तीर्ण हो पाया है।

-शिक्षा निदेशालय की ओर से खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के आंकड़े मांगे गए हैं। इस संबंधम में स्कूलाें निर्देश भेजे जा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में विस्तृत आंकड़े निदेशालय को भेज दिए जाएंगे, ताकि आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा सके।
-निर्मल रानी, उच्च शिक्षा उपनिदेशक

Related posts