हुक्का बार में तंबाकू सप्लाई करने वाले की दुकान पर छापा

पंचकूला: हुक्का बारों में तंबाकू सप्लाई करने वाले एक होल सेलर की दुकान में ड्रग्स विभाग ने वीरवार को छापा मारा। दुकान से तंबाकू के करीब एक हजार पैकेट बरामद किए गए। विभाग ने इन पैकेटों को सील कर दिया है। विभिन्न तंबाकू के 7 सैंपल लिए हैं। जांच में पता चला है कि यहां से प्रतिबंधित हुक्का बार व घरों में पैकेट सप्लाई किए जाते थे।

इन तंबाकू पैकेट में निकोटिन कैमीकल के फार्म में मिला हुआ था, जो स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है। सहायक राज्य औषधि नियंत्रक नरेंद्र आहुजा विवेक ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि सैक्टर-7 की रेहड़ी मार्कीट स्थित शॉप नंबर-10 से तंबाकू के पैकेट सप्लाई किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही विभाग ने दुकान पर पहुंचा और छापे के दौरान तंबाकू के 1 हजार पैकेट, हुक्का व पाइप बरामद किए गए।

Related posts