पिता ने 10 लाख में किया पुत्र की मौत का सौदा

होशियारपुर: होशियारपुर में एक पिता द्वारा पुत्र की सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस ने वारदात होने से पहले ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फिरौती लेने वाले दो आरोपी फऱार हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला मोहल्ला सलवाड़ा के तरसेम लाल के लड़के अमरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस केस में तरसेम की दूसरी पत्नी शरणजीत कौर व उसकी लड़की कविता तथा 2 अन्य लोगों बबलू निवासी रसूलपुर व पाली निवासी शाहपुर अरनियाना को भी आरोपी नामजद किया गया है। शिकायतकत्र्ता अमरजीत ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने उसकी सौतेली मां व बहन के साथ मिलकर उसे मरवाने के लिए 1 लाख रुपए एडवांस में बबलू व पाली को दिए थे। अमरजीत ने अपनी शिकायत में कहा कि यह राशि लगभग 1 माह पूर्व दी गई थी।

Related posts