
बटाला (बेरी): आज सायं समय एस.एस.पी. बटाला के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चरणजीत कौर पत्नी स्व. तेजा सिंह निवासी गांव जैतोसरजा ने बताया कि उसकी बेटी अमरजीत कौर को गांव सैदपुर कलां निवासी गुरदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने कथित रूप से कत्ल करने के बाद शव खुर्द-बुर्द कर दिया है जिस संबंध में पुलिस ने उक्त कथित अभियुक्त के विरुद्ध थाना किला लाल सिंह में केस दर्ज कर दिया था।
चरणजीत कौर ने कथित रूप से आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रही और न ही उसकी लड़की के शव का कोई पता लगा पाई है। चरणजीत कौर ने एस.पी.एच. जगदीप सिंह हुंदल से मांग की कि उक्त अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर उसे न्याय दिलाया जाए।
