एक किलो स्मैक सहित एक काबू

अबोहर (भारद्वाज): नारकोटिक्स सैल के प्रभारी दर्शन सिंह लाहौर ने एक व्यक्ति को एक किलो स्मैक सहित काबू कर थाना खुइयांसरवर में मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सैल के प्रभारी दर्शन सिंह लाहौर, सहायक सब-इंस्पैक्टर रविन्द्र शर्मा, हवलदार हरजिन्द्र सिंह व सुखदेव सिंह गश्त के दौरान दानेवाला सतकोसी जा रहे थे कि राजस्थान की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रेम कुमार पुत्र महिन्द्र कुमार निवासी जिला गंगानगर की तहसील हिंदूमल कोट के गांव बड़ी 1-सी के रूप में हुई है।

‘रहेजा’ के अनुसार एस.पी. वरिंद्र सिंह बराड़, डी.एस.पी. अबोहर राज कुमार जिल्होत्रा व नारकोटिक्स सैल के जिला प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 50 लाख है।

Related posts