
अबोहर (भारद्वाज): अबोहर-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 15 पर रेलवे फाटक के निकट स्थित पंजाब पावर कार्पिरेशन की सब-डिवीजन नं 2 में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सॢकट बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सायं लगभग 6-30 बजे एक धमाका हुआ व सब-डिवीजन नं. 2 के कार्यालय में धुआं निकलने लगा।
देखते ही देखते पूरी सब-डिवीजन नं. 2 धू-धू कर जलने लगी। इस अवसर पर उपस्थित जूनियर इंजीनियर जयइन्द्र महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन उन्होंने मोटरें खराब होने के कारण फाजिल्का से फायर ब्रिगेड बुलाने की सलाह दी। इस दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों ने स्टोर रूम से सामान निकालना शुरू क र दिया। आग लगने पर 66 के.वी.ए. से बिजली आपूॢत बंद कर दी गई थी।
‘रहेजा’ के अनुसार आग लगने से कमरों में रखा विभाग का रिकार्ड, बिजली का सामान, कंप्यूटरों सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया जिससे विभाग का लाखों का सामान जल कर राख हो गया। समाचार भेजे जाने तक फायर ब्रिगेड पहुंच गई थी।
