
रामां मंडी (परमजीत): थाना प्रभारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने चूरा-पोस्त सहित महिला को काबू किया है।
थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. हरबंस सिंह, हवलदार दर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव गुरथड़ी में गश्त के दौरान बस से उतरी महिला मंजू रानी पत्नी जसवंत सिंह की तलाशी लेकर उससे 8 किलो 100 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया।
