
अमृतसर: पुतलीघर स्थित गली डेलीनीड वाली के रहने वाले पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पैक्टर जगीर सिंह ने आज देर रात्रि फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक जगीर सिंह द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में उसने जहां मानसिक तनाव का जिक्र किया, वहीं उसने अपने ही विभाग द्वारा उस पर की गई ज्यादतियों के भी खुलासे किए हैं।
अपनी नौकरी के कार्यकाल दौरान गांव जब्बेवाल में उस पर आतंकवाद संबंधित मामला सी.बी.आई. के विचाराधीन चल रहा है। जगीर सिंह आज सायं हरिमंदिर साहिब में माथा टेक अपने पुराने घर में आया, जहां उसने 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा और फंदे से झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कैंटोनमैंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
