मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान पर साधा निशाना

मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान पर साधा निशाना

मुंबई: बच्चों के फेवरिट कार्यक्रम शक्तिमान की एक बार फिर टीवी पर वापसी हो रही है। इसके निर्माता और अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान पर आधारित एक टेलीफिल्म बनाने का फैसला किया है और अगर इस टेलीफिल्म को लोग पसंद करते हैं तो फिर मुकेश खन्ना इसे सीरियल के रुप में बनाएंगे।

इस बारे में बात करने पर मुकेश खन्ना ने बताया कि वो शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ से पहले ही शक्तिमान की टेलीफिल्म को रिलीज करना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया।

फिल्म ‘रा.वन’ के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि उस फिल्म को देखकर वो काफी निराश हुए। इसके बाद शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि शाहरुख सुपरहीरो कैसे हो सकते हैं। शाहरुख इतनी ज्यादा सिगरेट पीते हैं। एक सुपरहीरो के अंदर ऐसी आदतें नहीं होती।

शक्तिमान का किरदार दोबारा निभाने के लिए मुकेश खन्ना ने काफी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने 6 महीने तक जिम किया और साथ ही अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखा ताकि वो पुराने शक्तिमान जैसे दिख सकें।

Related posts